क्रूज में चल रही नशीले पदार्थ की पार्टी पर NCB का धाबा एक्टर शाहरुख़ के बेटे आर्यन से हो रही पूछताछ

 

मुंबई से गोवा जा रहे एक लग्जरी क्रूज में ड्रग्स पार्टी हो रही थी। जहाँ एनसीबी की टीम ने धावा बोल दिया। इसमें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम भी सामने आया है। उनसे एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है वहीँ 8 लोगों को इस केस में गिरफ्तार कर किया गया है। बीच समंदर चल रही ड्रग्स पार्टी पर छापा मारकर एनसीबी ने तहलका मचा दिया। इस तरह का अब तक का पहला और बड़ा ऑपरेशन है।
पूछताछ में बॉलीवुड स्टार शाहरुख के बेटे आर्यन ने बताया की उन्हें गेस्ट के रूप में पार्टी में बुलाया गया था और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक आर्यन की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गयी है।
आर्यन ने एनसीबी को पूछताछ में में बताया की उस पार्टी में उनके नाम पर लोगों को इनवाइट किया गया था। ऐसी भी जानकारी है की क्रूज के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो भी एनसीबी के हाथ लगा है। जिसमें आर्यन दिखाई दे रहे हैं। वहीँ कुछ लोगों के पास से रोलिंग पेपर भी मिले हैं।
एनसीबी के अधिकारियों ने शाहरुख के बेटे आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उनके मोबाइल फोन से मिले चैट्स को खंगाला जा रहा है बाकी लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त कर जांच की जा रही है।


By - Sarag tv news
03-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.