वाह रे सिस्टम ! गर्भवती महिला की बन आई जान पर ट्रैक्टर में हो गयी डिलेवरी

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के तो क्या ही कहने फिर एक बार हमें शर्मसार होना पड़ा है। पन्ना जिला अस्पताल खुद बीमार है। दरअसल एक महिला की जान पर बन आयी आखिरकार ट्रेक्टर ट्रॉली में उसकी डिलेवरी करानी पड़ी क्योंकि घंटों इंतजार के बाद एम्बुलेंस नहीं पहुंची थी। मामला अजयगढ़ सामुदायिक अस्पताल से महज 10 किलोमीटर दूर बसे देवगांव का है। जहां एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन तकरीबन 2 घंटा बीत जाने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई और महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन ट्रैक्टर की ट्राली में महिला को अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराने ले आये। यहाँ पहुँचने से पहले ही महिला ने ट्रॉली में ही बच्चे को जन्म दिया। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनो स्वास्थ बताये जा रहे हैं। लेकिन व्यवस्थाओं की पोल जरूर खुल गयी।
परिजनों के मुताबिक कई बार एंबुलेंस को फोन लगाया गया लेकिन चालक ने 10 मिनट कहकर 2 घंटे का समय निकाल दिया। इसके बाद परिजनों ने कई बार फोन किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची।
तो सीएमएचओ वही राटा-रटाया जवाब देते हुए मामले से अपना पल्ला झाड़ते नजर आए।

 


By - sagar tv news
05-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.