श्रीनगर में आतंकी हमला: 5 दिन में 7वीं बार आम नागरिकों पर निशाना

 

 

एक बार फिर आतंकवादियों की गोली का निशाना आम नागरिक बने हैं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने ईदगाह इलाके में गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में घुसकर फायरिंग की। इसमें प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चांद की मौत हो गई। सुपिंदर कौर सिख समुदाय से और दीपक चांद कश्मीरी पंडित थे। घटना के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गया है और आतंकियों की तलाश जारी है। घाटी में नागरिकों की हत्या करने की यह पिछले 5 दिनों में 7वीं घटना है, जिसमें से 6 श्रीनगर में हुई हैं। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंहने कहा कि यह स्थानीय मुस्लिमों को बदनाम करने की साजिश है। कश्मीर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को खत्म करने की साजिश के तहत निहत्थे नागरिकों को मारा जा रहा है। इससे आतंकियों की निराशा और क्रूरता साफ झलक रही है। आंतकी कश्मीर में अमन-चैन और भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।


By - sagartvnews
07-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.