ओरछा में जैसे ही कलाकारों ने किया रामलीला का मंचन भाव विभोर हो गए सभी

बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाली पर्यटन और धार्मिक राजा राम की नगरी ओरछा के कंचना घाट पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। राम लीला के पहले दिन गणेश पूजन ,शंकर पार्वती संवाद, नारद मोह का मंचन किया गया। ओरछा में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय रामलीला के मंचन का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से कई देशो में दिखाया जा रहा है। इसका आयोजन ओरछा के कंचनाघाट पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्रारा किया जा रहा है। न्यास के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया की कोविड -19 की गाईड लाईन का पलन करते हुऐ रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय रामलीला के मंचन से ओरछा की पहचान देश विदेशों तक पहुंचेगी। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव निवाड़ी विधायक अनिल जैन कमेटी के अध्यक सत्य भूषण जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
पहले दिन अयोध्या से भगवान राजा राम को ओरछा तक लाने की कहानी को दिखाया गया। उसके बाद गणेश वंदना के साथ रामलीला शुरू हुई। लीला में नारद संवाद, शंकर पार्वती संवाद, रावण तपस्या को दिखाया गया। रामलीला में दिल्ली से आए करीब 80 कलाकारों ने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया।
कलाकार अभिनय कर बेहद खुश नज़र आये सुनिए उन्होंने क्या कहा।
इसके निर्देशक नितिन बत्रा ने बताया की 4 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद ओरछा में लीला को दिखाया जा रहा है। वहीँ मंत्री गोपाल भार्गव ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया।


By - sagar tv news
09-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.