MP | दहला देने वाली घटना घर ट्राला पलटने से 4 लोगों की जान गई

दमोह जिले के बटियागढ़ थानाक्षेत्र के आंजनी टपरिया गांव में अनियंत्रित गिट्टी से भरा ट्राला सड़क किनारे बने कच्चे घर के ऊपर पलट गया। इसमें दो भाई एक बहन सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतक भाई-बहन के माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से रात आधी रात जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से आकाश अहिरवॉर मनीषा ओमकार और एक अज्ञात युवक को डॉ. विशाल शुक्ला ने मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार ट्राला गिट्टी से ओवरलोड भरा था। पलटने पर पूरी गिट्टी घर के ऊपर बिखर गई। जिससे परिवार के सभी लोग दब गए थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से गिट्टी को हटाया गया। इसके बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया। इसमें काफी समय लगने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर जिला अस्पताल पहुंचे पथरिया विधायक का कहना है कि ऐसे मार्गों पर ट्रकों की ओवरलोडिंग की चैकिंग होना चाहिए।


By - swagar tv news
09-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.