ये है मोहब्बतें के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं होगा शो बंद,नए अंदाज़ में पेश किया जाएगा शो

 

4521


द‍िव्यांका त्र‍िपाठी, करण पटेल स्टारर शो ये है मोहब्बतें को लेकर दो सालों से चर्चा है कि इसे बंद किया जाना है. लेकिन लेटेस्ट र‍िपोर्ट के मुताब‍िक शो अब बंद नहीं होगा


द‍िव्यांका त्र‍िपाठी, करण पटेल स्टारर शो ये है मोहब्बतें शो को लेकर दो सालों से ये चर्चा है कि इसे बंद किया जाना है. लेकिन लेटेस्ट र‍िपोर्ट के मुताब‍िक ये शो अब बंद नहीं हो रहा है. शो को नए तरीके से पेश किया जाएगा. लेकिन शो को बंद करने का प्लान अब पूरी तरह से कैंस‍ल कर द‍िया गया है.

 

रिपोर्ट्स के मुताब‍िक ये हैं मोहब्बतें के इस सीजन को बंद किया जाएगा. इसके बाद नए सीजन में नई कहानी के साथ पुराने किरदारों के आस-पास शो को बुना जाएगा. ये है मोहब्बतें के क्रिएटिव डायरेक्टर संदीप सिकंद ने एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में बताया, हम लोगों को भी शो बंद होने की ऐसी अफवाहें सुनने को मिल रही हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है.


संदीप सिकंद ने बताया, ये बातें पिछले 2 सालों से चल रही हैं, लेकिन शो को बंद करने का कोई प्लान नहीं है. यह अपने स्लॉट में सबसे ज्यादा टीआरपी बटोर रहा है. हमारा शो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. ऐसे में शो को बंद करने की अफवाहों को लेकर जो भी कहा जा रहा है वो होती भी रहें तो क्या मतलब. मुझसे तो लगातार लोग यही पूछते हैं कि सुना है शो बंद हो रहा है.

 

संदीप स‍िकंद ने बताया, यह एक प्यारा शो है. शो को लेकर ऐसी बातें कई सालों से हो रही हैं लेकिन यह अभी तक चल रहा है. जो लोग टीवी देखते हैं उन्हें पता है कि इस शो का दर्शकों के दिलों में क्या जगह है.

 

बता दें साल 2013 में ये है मोहब्बतें शो की शुरुआत हुई थी. इसी शो ने द‍िव्यांका त्रिपाठी को घर-घर में पहचान दी. इस शो के हर स‍ितारे को फैंस का भरपूर प्यार मिला है.


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.