खाद के लिए दर-दर भटक रहा किसान

सरकार किसानो के हित के लिए कई प्रकार की योजनाये चला रही है इतना ही नही किसानों को हर संभव मदद करने की बात कह रही है मगर यह दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं मामला पन्ना जिले के अमानगंज खाद्य भंडारण केंद्र हिनौती का है जहां खाद गोदाम में किसानों के लिए 1200 रूपए पट्टे पर निर्धारित खाद की बोरी उपलब्ध कराई जानी है मगर शासन से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध ना करा पाने से किसानों को खाद्य उपलब्ध नहीं हो रही जो बची खुची खाद है उन्हें खाद्य गोदाम के वितरणकर्ता अपने हितेषी एवं दलालों के माध्यम से अपने करीबियों तक पहुंचा रहे हैं किसानों का आरोप है कि वितरणकर्ताओ द्वारा जान बूझकर किसानों के पट्टे रख लिए गए। जिससे उनके पट्टो पर प्रबंधन द्वारा खाद्य निकाल कर के कालाबाजारी करते हुए ट्रैक्टरों पर लाद कर भेज दी गई है जो अब बाजार में 1400 रुपए से 1500 रुपए के हिसाब से किसानों को बेची जा रही है बाईट वही पूरे मामले की जानकारी अमानगंज तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी को लगी तो तहसीलदार और थाना प्रभारी विजय कुमार अहिरवार मौका स्थल पर पहुंचे और विवादित स्थिति में एकत्रित खड़ी भीड़ को पुलिस की मदद से बैठाया गया और लाइन लगाकर खाद वितरण का कार्य शुरू किया। जिसके बाद तहसीलदार के आदेश पर किसानों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था पंचायत के द्वारा की गई।

 

 

 


By - sagar tv news
10-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.