दमोह-ससुराल नहीं जाने पर पत्नी को गोली मारी || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह में बीते 2 महीने से मायके रह रही महिला को उसके पति ने मंगलवार दोपहर महिला के मायके पहुंचकर गोली मार दी और उस पर चाकू से हमला भी किया। बीच-बचाव करने पहुंची सास को भी आरोपी ने घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में मां, बेटी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां बेटी की मौत हो गई है। घटनाक्रम की सूचना मिलने के तत्काल बाद एसपी डीआर तेनिवार जिला अस्पताल पहुंचे मृतक महिला संध्या तिवारी के पिता प्रेम तिवारी ने बताया कि 10 साल पहले उसकी बेटी की शादी बटियागढ़ के सेड़ारा गांव निवासी रत्नेश चौबे के साथ हुई थी। कुछ साल बाद से ही वह उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था और उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी ने कई बार उनकी बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया, जिसके बाद कई बार पुलिस में शिकायत भी की गई। दो महीने पहले महिला परामर्श केंद्र से समझौता किया गया था, लेकिन उन्हें अपने दामाद पर भरोसा नहीं था। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजा था।


By - shaantanu bhaarat Damoh (M.P.)
19-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.