नागिन की जान के बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा नाग पुलिस के उड़ गए होश | Viral Video

नागिन की जान के बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश | Viral Video ||STVN INDIA |

नागिन की मौत के बाद एक नाग पहुंचा थाने
नाग को इंसाफ मांगते लोगों ने देखा अपनी आंखों से
कुछ दिन पहले एक शख्स ने नागिन पर चढ़ा दी थी कार
दुर्घटना में नागिन की हो गई थी मौत
लोगों ने थाने के पास ही दफना दिया था नागिन को
यूपी के आजमगढ़ के मेंहनगर का मामला

नाग-नागिन के बदले की कहानी अब तक किताबों या फिल्मों में देखने को मिलती थी, लेकिन आजमगढ़ जिले के मेंहनगर में नागिन की मौत के बाद एक नाग को थाने पहुंचकर इंसाफ मांगते लोगों ने अपनी आंखों से देखा. किसी तरह नाग को पकड़कर जंगल में छुड़वाया गया. नाग की यह कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का मानना है कि नाग फिर वापस आयेगा और नागिन की मौत का कारण बने लोगों को नहीं छोड़ेगा. मामला मेंहनगर थाने का है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सप्ताह पहले शनिवार को थाने में फरियादियों की भीड़ जमा थी. उसी दौरान नाग-नागिन का जोड़ा थाने से कुछ दूरी पर मौजूद था. फरियादी थाने में फरियाद के बाद वापस लौट रहे थे, उसी दौरान एक फरियादी की कार नागिन पर चढ़ गयी. दुर्घटना में नागिन की मौत हो गयी. इसके बाद नाग कार के पीछे भागने लगा. लोगों को लगा कि नाग कही चला गया और वापास नहीं आएगा. स्थानीय लोगों ने थाने के पास ही नागिन को दफना दिया. लोगों ने इसे सामान्य घटना समझ लिया.कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे मारने की कोशिश की लेकिन थानेदार ने रोक दिया। किसी तरह नाग को डस्टबिन में डालकर दूर सिवान में छोड़ा गया। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नागिन की मौत से नाग गुस्से में है और शायद फरियाद के लिए थाने पहुंचा था।


By - sagar tv news
20-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.