MP|सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने KBC में जीते एक करोड़ रूपये 7 करोड़ के सवाल का देंगे जवाब SAGAR TV NEWS

 

एमपी के छतरपुर के एक छोटे से गांव में रहने वाले साहिल आदित्य ने प्रसिद्द शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीँ सवालों का जवाब देते हुए एक करोड़ रूपये भी जीते हैं। साहिल आदित्य अहिरवार एक सामान्य परिवार से हैं और उनके पिता एक सिक्योरिटी गार्ड हैं। वहीँ साहिल ने सागर के केंद्रीय विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वो अभी तक कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए एक करोड़ तक के सवाल का पड़ाव तय कर चुके हैं। वहीं अब वो 7 करोड़ रुपए के लिए आगे खेल खेलेंगे। शो का टेलीकास्ट 20 और 21 अक्टूबर को किया जायेगा। छतरपुर से मुंबई तक के सफर के बारे में साहिल बताते हैं की 12 साल की उम्र से ही उनका सपना केबीसी में पहुँचने का था। जो अब पूरा हुआ। साहिल ने अमिताभ बच्चन की तारीफ़ करते हुए कहा की बच्चन साहब के साथ जब हॉट सीट पर बैठा तो विश्वास नहीं हुआ। ये एक सपने जैसा था। उनके साथ बहुत अच्छा सफ़र रहा। आगे कहा की केबीसी से जो भी पैसे जीते हैं। सबसे पहले अपने माता-पिता को एक घर गिफ़्ट करेंगे।


By - Sarag tv news
20-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.