खाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायकों की पुलिस से जोरदार झूमाझटकी || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के छतरपुर में कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी और महारजपुर विधायक नीरज दीक्षित की कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस से जोरदार झड़प हो गयी। कई देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। दरअसल जिले में खाद की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में विपक्ष को भी बड़ा मुद्दा मिल गया। जिसको देखते हुए छतरपुर से कॉग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी और महाराजपुर से कॉग्रेस विधायक नीरज दीक्षित अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करने हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए। जहाँ ट्रेन से खाद के रैक आने वाले थे और यह खाद किसानों को मिले इसका प्रयास कांग्रेस करने जा रही थी। लेकिन उन्हें पुलिस ने टोल प्लाजा पर ही रोक लिया। तभी पुलिस और कांग्रेसी नेताओं में कहासुनी के साथ ही झड़प हो गई। कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस ने दोनों विधायकों सहित करीब 80 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया।--------शॉट--------
सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है। की किस तरीके से कांग्रेसी कार्यकर्ता और विधायक आक्रोशित हैं। जो पुलिस से ही उलझ बैठे। महाराजपुर विधायक ने कहा की शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने रोक लिया।
मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने जानकारी दी।


By - Lokesh Chaurasia Chhatarpur (M.P.)
24-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.