MP | पूरी पिकअप खाली फिर भी पुलिस ने चोर डिग्गी से जप्त किया 12 लाख का गांजा 4 गिरफ्तारSAGAR TV NEWS

 

गांजा तस्कर भी इतने शातिर हैं की आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते लेकिन फिर भी एमपी की छतरपुर पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 12 लाख कीमत का गांजा जप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबैक यह अन्तर्राज्जीय गांजा तस्कर थे। जिसमें एक उड़ीसा, एक छतरपुर, दो उत्तर प्रदेश के अजनर के हैं। जो हाईटेक तरीके से गांजा की सप्लाई किया करते थे। आरोपियों ने गांजा तस्करी के लिए पिकअप गाड़ी को मॉडिफाई किया था। वो भी ऐसा की कोई यह भी ना पता कर पाए की गाड़ी में चोर कबर्ड भी बने हुए हैं। लोडर गाड़ी देखने में सामान्य थी मगर पिकअप गाड़ी के नीचे के हिस्से में मॉडिफाई करते हुए अलग से डिग्गी बनाई गई थी जो किसी को नजर नहीं आती थी। लेकिन छतरपुर पुलिस को जानकारी लगी थी कि इस गाड़ी में गांजा ले जाया जा रहा है। जो छतरपुर से निकल रहा है। जिस पर पुलिस ने टीम लगाते हुए गाड़ी को जप्त किया पिकअप पूरी खाली थी लेकिन फिर भी पुलिस को शक था कि इसमें कहीं ना कहीं गांजा रखा है। हालांकि बारीकी से जांच करने पर चोर डिग्गी मिल गयी। जिसमें गांजे के पैकेट रखे थे। पुलिस ने सभी पैकटो को जप्त किया है। जिसका वजन लगभग 120 किलो बताया गया है एसपी सचिन शर्मा ने मामले का खुलासा किया।


By - Lokesh Chaurasia Chhatarpur (M.P.)
29-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.