दमोह में महिला सरपंच का Murder होने से हड़कंप, दो गुटों में खूनी संघर्ष || SAGAR TV NEWS ||

 

दीवाली के उत्सवी माहौल के बीच दमोह जिले में हुए एक खूनी संघर्ष ने इलाके में सनसनी फैला दी है । इस संघर्ष में एक महिला सरपंच की हत्या हुई है। जानकारी लगते ही एसपी सहित भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया, मामला जिले के बटियागढ़ थाने के गंज बरखेड़ा गावँ का है जहां शुक्रवार की रात दो गुट आपस मे भिड़ गए और जमकर लाठियां और लोहे की रॉड चली जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। घायलों में गावँ की महिला सरपंच गेंदा बाई उर्फ बड़ी बहू लोधी भी थी जिनके सिर पर लाठियों से हमला किया गया था। गंभीर घायल महिला सरपंच को दमोह रेफर किया गया जहां जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मामला दो गुटों में खूनी संघर्ष का है, सरपंच की हत्या जैसी गंभीर घटना को देखते हुए एसपी डी आर तेनीवार ने कमान संभाली थी, एसपी के मुताबिक मामले में अपराध दर्ज किया गया है और जांच जारी है।


By - shaantanu bhaarat Damoh (M.P.)
06-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.