म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा।

 

 

4521

 

राहुल गाँधी के बयान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इस्तीफों का सिलसिला जारी है इससे पहले शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया और गुरुवार को राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने विधि और सूचना विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने लोकसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. तन्खा ने बाद में अपने ट्वीट में लिखा था कि हम सबको अपने पद से इस्तीफा देकर राहुल गांधी को पार्टी में बदलाव के लिए फ्री हैंड देना चाहिए. दूसरे ट्वीट में लिखा था कि राहुलजी हम हर स्थिति में आपके साथ हैं. पार्टी को रिवाइव करने के लिए आप ड्रास्टिक चेंज (आमूलचूल बदलाव) कीजिए.इसी क्रम में शनिवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया

 

दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि मुझे इसी बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया.इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि राहुल गांधी सही हैं. मैं नहीं जानता कि इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है, लेकिन मैंने पहले इस्तीफे की पेशकश की थी. मैं हार के लिए ज़िम्मेदार हूं. मुझे दूसरे नेताओं के बारे में पता नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफा देने पर अड़े रहने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी सही व्यक्ति हैं.


By - SAGAR TV NEWS
29-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.