तालाब में मछली पकड़ने डाले करंट में युवक आया इसकी चपेट में चली गयी जान

एक युवक ने मछली पकड़ने के लिए तालाब में करंट डाला और खुद ही उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना दमोह जिले के हटा के मड़ियादो थाना क्षेत्र से सामने आयी है। बताया गया की लापरवाही पूर्वक डाले गए करंट की चपेट में युवक खुद ही आ गया था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक़ मड़ियादो निवासी सीताराम पटेल मंगलवार सुबह कस्बे के नजदीक स्थित कोलडाबार नाले में मछलियां मारने गया था। वहां करंट डालकर मछलियां मार रहा था तभी ये घटना हुई। बताया जा रहा है। कि उस तालाब के दोनों किनारे की जमीन धनुषधारी मंदिर के नाम है। जमीन को इस साल निमरमुंडा गांव निवासी देवेंद्र चंदेल ठेके पर लिए हुए है। और तालाब में सिंचाई के लिए मोटर पम्प लगाया है। उसी लाइन से पतला तार लगाकर मछली मारने करंट लगाया था। म्रतक के हाथ में एक पतला बिजली तार भी लिपटा मिला है। जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया करंट लगने से युवक की मौत मान रही है। पुलिस ने मामले को जाँच में लेते हुए शव को पीएम के लिए भेजा था। इसको लेकर थाना प्रभारी विक्रम सिंह दांगी ने जानकारी दी।


By - Sagar tv news
09-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.