माँ की गाली देना युवक को पड़ा भारी 6 दोस्तों ने ही मिलकर लगा दिया ठिकाने || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज आँख फोड़वा कांड का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसका कातिल कोई और नहीं बल्कि 6 दोस्त ही निकले हैं। विवाद भी कोई ज्यादा नहीं था अतुल तिवारी की ह्त्या सिर्फ इसलिए की गयी थी क्योंकि उसने आरोपी को माँ की गाली दे दी थी। जानकारी के मुताबिक पहले इन लोगों ने साथ में पार्टी की, लेकिन एक दोस्त को मां की गाली देना अतुल की मौत का कारण बना। सभी ने मिलकर अतुल को अलग-अलग तीन जगह ले जाकर पीटा। उसे बुरी तरह से घसीटकर पीटा जमकर घसीटा। यही नहीं उसे जिंदा देख ट्रेन से कटने पटरी पर फेंक दिया। ऐसी भी खबर है की जूते की नोक से आंखें फोड़ दीं थी। जब तक अतुल अस्पताल पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि खुलासा करते हुए दमोह एसपी डीआर तेनीवार ने कहा की न ही आंखें फोड़ी गई, न कान काटे गए। पीएम रिपोर्ट में आया है की लात-जूतों की पिटाई से मृतक को चोट लगी थी।
पुलिस ने हत्या में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।


By - Shantanu Bharat
11-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.