MP | पति को जेल भिजवाकर, बोली पत्नी-नहीं चाहिए शराबी, निकम्मा पति || SAGAR TV NEWS ||

 

छतरपुर में पत्नी की शिकायत पर पति को जेल में डालने का मामला सामने आया है। शादी के 15 साल बाद पत्नी अब पति से छुटकारा चाहती है। पत्नी ने रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर शिकायत की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पहाड़ी इलाके का है, जहां 32 साल की संगीता ने पति बबलू सिंह के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया था। संगीता की माने तो उसकी शादी करीब 15 साल पहले बबलू सिंह उर्फ केसरी से हुई थी। उसका 13 साल का लड़का और 11 साल की लड़की है। शराबी पति ने पहले सारी पुश्तैनी संपत्ति बेच डाली। मेरे पास भी जो कुछ था, उसे भी बेच दिया। उससे इतना परेशान हो चुकी हूं कि उम्र के इस पड़ाव में आकर उसकी शिकायत की है।


By - Sarag tv news
11-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.