Chandra Grahan 2021: भारत में कब-कहां और कितने बजे दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? || STVN INDIA ||

 

नवंबर के तीसरे हफ्ते में साल का आखिरी चंद्र गहण लगने जा रहा है. इस बात आंशिक चंद्र ग्रहण होने वाला है. इसका मतलब है कि इस बार चंद्रमा के कुछ ही भाग पर पृथ्वी की छाया पड़ने वाली है. वहीं, भारत में भी आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा

 

19 नवंबर को लगने वाला है साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण। आपको याद होगा इससे पहले 26 मई 2021 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था जिसे सुपर फ्लावर ब्लड मून का नाम दिया गया था । लेकिन इन दोनों में फर्क है। क्यूंकि इस बार लगने वाला लूनर एक्लिप्स पार्शियल होगा। आपको बता दें 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण 580 साल में लगने वाला सबसे लम्बा, लांगेस्ट पार्शियल लूनर एक्लिप्स है। बताया जाता है कि आखिरी बार ऐसा एक्लिप्स 18 फरवरी 1440 में लगा था। और इस बार लगने वाले चंद्र ग्रहण की खास बात ये है कि इसी दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि भी है. खगोलविदों की मानें तो 19 तारीख को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर जैसे कुछ चुनिंदा हिस्सों से देखा जा सकेगा. वहीं, अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, 21वीं सदी के अंदर दुनिया करीब 228 चंद्र ग्रहण देखेगी. इस तरह हर साल लगभग तीन चंद्र ग्रहण होंगे.खगोलविदों का दावा है कि 19 नवंबर को होने जा रही यह घटना एक आंशिक चंद्र ग्रहण है जिसकी अवधि 6 घंटे 2 मिनट बताई गई है. आंशिक चंद्र ग्रहण उस वक्त लगता है जब सूर्य और चंद्रमा पूरी तरह से एक सीध में नहीं होते हैं. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है जो भारत के कई राज्यों में दिखाई नहीं देगा. हालांकि अरुणाचल प्रदेश असम जैसे राज्यों से सूर्यास्त के समय इसे कुछ देर के लिए देखा जा सकेगा.साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (VTP) पर लाइव देखा जा सकेगा. VTP दुनियाभर के एस्ट्रोफोटोग्राफरों का एक ग्रुप है जिसमें खगोलीय घटनाओं की लाइव कमेंट्री सुनी जा सकती है.


By - Sarag tv news
18-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.