दुल्हन के कमरे की पुलिस ने ली तलाशी ! बाथरूम से बेडरूम तक हल्ला बोल! || STVN INDIA ||
दुल्हन के कमरे की पुलिस ने ली तलाशी ! बाथरूम से बेडरूम तक हल्ला बोल! || STVN INDIA ||
पुलिस शराब की सर्चिंग करते हुए दुल्हन के कमरे में पहुँच गयी। जबकि महिला पुलिस साथ में नहीं थी। वीडियो सामने आया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया जहाँ पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। दरसल मामला शराबबंदी को लेकर पटना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान से जुड़ा है। वीडियो रामकृष्णा नगर थाना इलाके का है। इसमें थानेदार जहांगीर आलम एक कम्यूनिटी हॉल में तलाशी लेते दिख रहे हैं। इस दौरान वो दुल्हन के कमरे में घुस गए। अंदर जाकर पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। अब आरोप लग रहा है कि इस दौरान उनके साथ महिला पुलिस क्यों नहीं थी। मामला बीते रविवार का बताया गया। जिस समय पुलिस पहुंची उस वक्त वहां लड़की पक्ष के लोग थे। हैरानी की बता ये है की पुलिस टीम में एक भी महिला अफसर या सिपाही शामिल नहीं थी। हर एक कमरे को खुलवाकर देखा गया, कमरों में मौजूद लोगों के सामानों को चेक किया गया। जब दुल्हन के कमरे में पुलिस पहुंची तो महिलाएं सहम गयी। दुल्हन के श्रृंगार का सामान, ज्वेलरी और कपड़े, कमरे के अंदर बिखरे पड़े थे। इस दौरान पुलिस ने पूछा कहां से आए हैं। शराब बता नहीं है। थानेदार बोले छापेमारी को लेकर बहुत प्रेशर है। मामले में पूर्व CM राबड़ी देवी ने भी सवाल उठाये हैं। वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है। की किसी को चिंता