कांग्रेस के लिए यह कठिन समय,.बिना किसी देरी के पार्टी के लिए ढूंढना चाहिए नया अध्यक्ष -सिंधिया

 

 

4521


कई महीनों से नेतृत्वविहिन कांग्रेस में नए अध्यक्ष की मांग अब उठने लगी है. कांग्रेस के पूर्व महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के लिए यह कठिन समय है. हमें बिना किसी देरी के पार्टी के लिए नया अध्यक्ष ढूंढना चाहिए. अभी कांग्रेस के अंदर व्यक्तिगत एजेंडा चलाने का समय नहीं है. सामूहिक निर्णय जल्द लेना चाहिए. सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी को इस्तीफा दिए सात सप्ताह बीत चुके हैं. हमें जल्द ही एक नया अध्यक्ष चुनने की जरूरत है.

 

लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद सिंधिया ने भी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने ट्वीट किया, "जनादेश को स्वीकार करते हुए और जवाबदेही लेते हुए मैंने एआईसीसी महासचिव के तौर पर अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंप दिया है." उन्होंने कहा, "यह जिम्मेदारी देने के लिए और हमारी पार्टी की सेवा करने का मुझे अवसर देने के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं."


By - sagar tv news
11-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.