खनिज मंत्री के क्षेत्र में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन पूर्व सीएम का आरोप

प्रदेश के खनिज मंत्री के गृह जिले में रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है। इसमें मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह और सांसद बीडी शर्मा की संलिप्तता है ये आरोप पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की इसी से उन्होंने काली कमाई की है। जिससे सरकार को रोयलिटी का नुकसान हुआ है। वहीँ दूसरी ओर किसानों के नोटिस काटे जा रहे हैं।
दरअसल दिग्विजय सिंह एक दिवसीय प्रवास पर पन्ना जिले के अजयगढ़ में जन जागरण यात्रा लेकर पहुंचे थे। यात्रा से पहले उन्होंने अजयगढ़ कस्बे का पैदल भ्रमण किया और पार्टी की रामधुन में शामिल हुए। जहां लोग रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान उन्होने मीडिया से बात की थी।

 


By - sagar tv news
23-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.