प्रधानमंत्री मोदी ने 40 युवा सांसदों से की मुलाकात, जानिए क्या कहां मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने

 

 

4521

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यभार संभालने के बाद लगातार सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी ने गुरुवार को युवा सांसदों के समूह के साथ नाश्ते के दौरान मुलाकात की. अपने आवास पर मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सभी सांसदों से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.

 

आज सुबह प्रधानमंत्री निवास पर पीएम ने करीब 40 युवा सांसदों के साथ मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने सभी सांसदों का परिचय लिया. वहीं पीएम ने सांसदों से पूछा की वे राजनीति के अलावा और क्या-क्या करते हैं. पीएम ने सांसदों के जरिए किए गए सामजिक कामों के बारे में जानकारी ली. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि वे जनता के सामने अपने सामाजिक कामों को लेकर आएं. और राजनीति के अलावा सांसद सामजिक कामों में अपना योगदान दें. पीएम मोदी का कहना था कि लोग राजनीति के अलावा दूसरे कामों को ज्यादा पसंद करते हैं. इसलिए उन पर भी ध्यान दें.

 

बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी सांसदों से मुलाकात कर चुके हैं. आगे भी इस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग ग्रुप में सांसदों से मुलाकात करेंगे. अपने पिछले कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों के ग्रुपों से मुलाकात की थी. इस बार भी पीएम मोदी यह सिलसिला जारी रखे हुए हैं.

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए सांसदों को 7 ग्रुप में बांटा गया था. सांसदों को युवा, एसटी-एससी, ओबीसी, महिला और अन्य वर्गों में बांटा गया था. मुलाकात में आसानी के लिए सांसदों को अलग-अलग ग्रुप में विभाजित किया गया था. प्रधानमंत्री मोदी बैठकों के दौरान राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों के सांसदों से मुलाकात करेंगे. संसदीय मामलों के संबंध में उनसे बातचीत भी की जाएगी.


By - sagar tv news
11-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.