स्वच्छता अभियान- संसद परिसर में स्पीकर समेत कई सांसदों ने लगाई झाड़ू

 

 

12524

 

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की अगुवाई में शनिवार को संसद में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्पीकर ओम बिड़ला सहित भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज मंत्रियों और सांसदों ने संसद परिसर में झाड़ू लगाई. स्वच्छता अभियान सुबह 9 बजे शुरू हुआ. बता दें कि साल 2014 में केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई वाली सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने इसके लिए देश में स्वच्छता अभियान को शुरू किया.

 

 

1254

 

फोटो में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संसद परिसर में झाड़ू लगाते हुए दिख रहे हैैं. उनके साथ सांसद हेमा मालिनी भी झाड़ू लगाते हुए दिख रही हैं. इस दौरान अनुराग ठाकुर के अलावा अन्य मंत्री और सांसद भी झाड़ू लगाते दिखे. बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने जानकारी दी थी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के साथ शनिवार को संसद भवन में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे.

 

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, यह अत्यंत सराहनीय है कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संसद परिसर में स्वच्छ भारत अभियान को पूरा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने पहल की. मैं अगले सप्ताह मथुरा वापस जाऊंगी और वहां इस अभियान को आगे बढ़ाऊंगीं.

 


By - sagar tv news
13-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.