स्वास्थ्य सुविधाएँ बेपटरी नसबंदी के बाद महिलाओं से ऐसा खिलवाड़ !

सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन जमीन पर स्वास्थ विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। ये तस्वीरें छतरपुर में देखने को मिली। जहाँ जिला अस्पताल में एलटीटी ऑपरेशन के दौरान नसबंदी में महिलाओं के साथ भारी लापरवाही बरती गयी। यहां पर एलटीटी ऑपरेशन कराने आई महिलाओं को ताला लगा कर चैनल के अंदर रखा गया। वही उनके परिजनों को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गयी। वहीं बच्चों के रोने पर भी उन्हें माँ से मिलने इन्तजार करना पड़ा। उन्हें चैनल के बीच छोटी से जगह से अंदर ले जाया गया। दूसरी तरफ यहां ऑपरेशन के बाद महिलाओं को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। लापरवाही की हद तो ये है की जब स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं आते और बिना स्ट्रेचर के ही परिजनों द्वारा अपने हाथों से उठाकर ऑपरेशन के बाद महिलाओं को बाहर लाया जा रहा है। मरीज के परिजनों का आरोप है। की अपनी लापरवाही छुपाने के लिए चैनल में ताला डालकर अंदर ऑपरेशन किया जा रहा है।
मामले में सीएमएचओ विजय पैथॉरिया से बात की उनका कहना था कि ऑपरेशन के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है और सारी तरह की व्यवस्थाएं मुहैया है। खैर कुछ भी हो लेकिन तस्वीरें सब बयां कर रही हैं।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
27-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.