देखते ही देखते धराशाई हुआ दो मंज़िला मकान मालिक को बड़ा नुकसान #Shorts || STVN INDIA ||

 

 

देखते ही देखते धराशाई हुआ दो मंज़िला मकान मालिक को बड़ा नुकसान #Shorts || STVN INDIA ||

एक दो मंज़िला मकान अचानक धराशाई हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों और प्रशासन की सूझबूझ से एक बड़े हादसे से बचने अगल-बगल के मकान को खाली करा लिया गया था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बे के वार्ड नं 3 संत कबीर नगर स्थित मेंहनगर-पल्हना मार्ग से सामने आया। धराशायी मकान के मालिक प्रभात दुबे अहियाई थाना मेंहनगर के रहने वाले हैं। इस भवन में प्रभात बिल्डिंग मेटेरियल के नाम से दुकान चलाते हैं। इनके भवन के सटे दक्षिणी तरफ खाली प्लाट को करौती गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कुछ माह पहले बैनामा लिया था। जिसमें बेसमेंट बनवाने के लिए नीव की खुदाई दो दिनों से चल रही थी। शनिवार को प्रभात बिल्डिंग मटेरियल का भवन अपने स्थान से नीव खोदे जाने वाली जगह की तरफ झूकने लगा और देखते ही देखते अफरा तफरी मच गई। तहसील प्रशासन को दी गयी सूचना के बाद मकान खाली करा दिया गया। भवन धराशायी होने से प्रभात दुबे का व्यवसाय के साथ साथ करोङो रुपए का नुकसान होने से दुखी दिखाई दिए। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई थी।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
28-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.