MP | जमीन के नीचे से निकला खजाना, मुगलकाल के होने का अनुमान || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ जिले के ग्राम नंदनबारा में जमीन की खुदाई में प्राचीन पुरातात्विक सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों पर उर्दू भाषा मे कुछ लिखा हुआ है। सिक्के मिट्टी के घड़े में रखे हुए थे जो एक मशीन में फंसकर बाहर निकल आया। नंदनबारा में स्थित एक पत्थर की खदान में सिक्कों से भरा यह घड़ा मिला है। घड़े मे चांदी के 12 और तांबे के 152 सिक्के मिले हैं।इस घड़े को सबसे पहले खदान के चौकीदार ने देखा और इसकी सूचना मैनेजर को दी। मैनेजर ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची और सिक्कों से भरा घड़ा अपने कब्जे में लेकर टीकमगढ़ मुख्यालय लेकर आए। 164 सिक्कों को तौला गया और बॉक्स में सीलबंद कर ट्रेजरी में रखा गया।


By - Sudhir Mavai Tikamgarh (M.P.)
03-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.