राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद ढांचा गिराए जाने के 29 साल पूरे होने पर उमा भारती खुलकर बोली !

राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद ढांचे को गिराए जाने के 29 साल पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने टीकमगढ़ जिले में स्थित अपने निवास सिविल लाइन पर पत्रकारों से रूबरू हुई। और 6 दिसंबर 1992 से लेकर आज तक के सफर के बारे में खुलकर जानकारी दी। उमा भारती ने राम मन्दिर- बाबरी मस्जिद ढांचा गिराने के लिए जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग किया उनके बारे में डिटेल से बताया। कांग्रेस को घेरते हुए कहा की आजादी के बाद से साल 1977 तक कांग्रेस एक स्वाभाविक पार्टी थी। जिसे जनता स्वाभाविक रूप से वोट देती थी। देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू देश की जनता के चहेते थे। लेकिन साल 1977 के बाद अब भाजपा स्वभाविक पार्टी बन गई है। जनता अब भाजपा पार्टी को स्वभाविक रूप से वोट दे रही है। वहीँ जब उनसे पुछा की जब वो केंद्रीय जल संसाधन मंत्री थी तब केन बेतवा लिंक परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी लेकिन 2 साल बाद भी योजना शुरू नहीं हो सकी। उमा भारती ने कहा की हमारे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के समय परियोजना के सभी काम पूरे कर लिए थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान को बैठकर बात करनी है।

 

 


By - sagar tv news
07-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.