आर्यिका संघ की भव्य अगवानी की गई जगह जगह बनाई गयी रंगोली

बुंदेलखंड के छोटे बाबा श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या पूर्णमति माताजी की दमोह जिले के पथरिया में भव्य अगवानी की गई। ग्राम सुजनीपुर से पथरिया तक कई जगहों पर माता जी की का पात्रप्रच्छालन किया गया और आरती उतारी गई। सुजनीपुर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह के समय आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी संजय चौराहा पर पहुंची। इस भक्तिमय नजारे का सम्पूर्ण शहर आज साक्षी बना और मुनि श्री के आगमन को लेकर सम्पूर्ण शहर में उत्साह और हर्ष व्याप्त रहा। जगह जगह बैनर पोस्टर और रंगोली से चौक पूरे गए और श्रद्धालुओं ने मुनि संघ का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। पथरिया आगमन पर ग्राम उमराहो से मुख्य मार्ग से होते हुये आर्यिका संघ सहित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ढोल नगाड़ों के हर्ष नाद के बीच पथरिया गढ़ाकोटा रोड स्थित जैन मंदिर पहुंचीं। और आहारचर्या पथरिया में करने के बाद बिहार दिशा कुंडलपुर की ओर होगी।

 

 

 

 


By - sagar tv news
08-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.