MP के इस जिले ने कर दिया कमाल महामहिम राज्यपाल करेंगे सम्मानित

टीकमगढ़ कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्‍टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्‍यक्षता में सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी अधिकारीगण को सैनिक कल्‍याण विभाग लोगो झंडे के मोनो लगाए गए। टीकमगढ़ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कमाण्‍डर अनुराग सक्‍सेना (से.नि.) जिला सैनिक कल्‍याण अधिकारी। कलेक्‍टर और जिला सैनिक कल्‍याण अधिकारी द्वारा सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस की शुभकामनायें दी। साथ ही गत आठ सालों से लगातार निर्धारित लक्ष्‍य से ज्यादा राशि इकट्ठी करने की परंपरा को इस साल भी बढ़ाते हुए लक्ष्‍य से ज्यादा राशि एकत्रित कर टीकमगढ़ जिले ने मध्‍यप्रदेश में एक विशेष पहचान बनाई। इस उपलब्धि पर महामहिम राज्‍यपाल 16 दिसम्‍बर 2021 को टीकमगढ़ जिले को सम्‍मानित करेंगे। सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस के मौके पर मोटर वाहनों में लगने वाले ध्‍वज और प्रतीक ध्‍वज वितरित किये जाते हैं। वितरण द्वारा संग्रहित राशि से शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों दिव्‍यागं सैनिकों पूर्व सैनिक सेवारत सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्‍याण और पुनर्वास से संबधित आर्थिक सहायता योजनायें संचालित की जाती है। जैसे पुत्री विवाह चिकित्‍सा उपचार बच्‍चों की छात्रवृत्ति में किया जाता है। इस साल 2020-2021 का लक्ष्‍य 3,12,000/- रूपये था। जिसमें जमा राशि 4,96,732/- रूपये इकट्ठी की गई। इस काम में कलेक्‍टर और जिले के सभी अधिकारीयों कर्मचारियों संस्‍थाओं का सराहनीय सहयोग मिला


By - sagar tv news
08-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.