बुलेट पर दुल्हनियां ढूंढने निकले युवक का घर पहुंचा 9 हजार का चालान || STVN INDIA ||

 

 

बुलेट पर दुल्हनियां ढूंढने निकले युवक का घर पहुंचा 9 हजार का चालान || STVN INDIA ||

फ़िल्मी गाने के जरिये बुलेट पर सवार ये युवक अपने लिए दुल्हनियां ढून्ढ रहा था लेकिन पुलिस ने इसके पते पर 9 हजार का लम्बा चौंड़ा चालान भेज दिया। जिसे देखकर युवक का भी सिर घूम गया होगा। जरुरी कारणों के चलते ये गाना तो हम आपको नहीं सुना सकते लेकिन, आपको बता दें की मामला यूपी के कानपुर का है। हुआ ये की वीडियो वायरल हो गया था जिसमें युवक स्टंट करते हुए नज़र आ रहा था। बस जैसे ही मामला ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया तो युवक पर नियमों के उल्लंघन के तहत कार्यवाई कर दी और बाकायदा फोटो समेत चालान भेजा था। ये पूरा मामला कानपुर के आवास विकास कॉलोनी का है। जहां मस्वानपुर के रहने वाले खालिद ने स्टंट करके अपने बुलेट से एक वीडियो बनाया था। वो फ़िल्मी फिल्मी अंदाज में दुल्हन को ढूंढ रहा था। जिसके बाद 9 हजार का चालान कट गया। कानपुर पुलिस इस समय ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए सख्ती बरत रहा है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्यवाई भी की जाती है। हालांकि पुराना बताया जा रहा है।

 


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
08-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.