शीला दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने किया दुःख व्यक्त

 

 

4521

 

कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को दिल्ली स्थित एस्कॉटर्स अस्पताल में निधन हो गया. उनका निधन 81 साल में हुआ. वह लंबे से बीमार चल रही थीं. यह भारतीय राजनीतिक और दिल्ली कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है. शीला 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं. शीला दीक्षित के निधन की खबर से देश में शोक की लहर छा गई. तमाम नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा. उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं.

 

 

4541

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ. उन्होंने ने कहा कि शीला दीक्षित शानदार व्यक्तित्व की धनी महिला थीं. उन्होंने ने दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.

 

 

4521

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया कि वो कांग्रेस की चहेती बेटी थीं. दुख की इस घड़ी में मेरी उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति संवेदना है. अपने तीन कार्यकाल में उन्होंने काफी अच्छा काम किया. मैं शीला दीक्षित के निधन से बेहद दुखी हूं.

 

 

4354

 

गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया

 

 

442

 

नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि शीला दीक्षित के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. उन्होंने ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमत्री के तौर पर शीला दीक्षित ने शानदार काम किया. उन्होंने कहा कि भागवान उनकी आत्म को शांति दे.

 

 

4522

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

 

 

45221

 

पू्र्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने भी शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ने कहा कि शीला दीक्षित जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. हम राजनीति में विरोधी थे लेकिन निजी जीवन में दोस्त थे. वह एक बेहतरीन इंसान थीं.

 

412453

 


By - sagar tv news
20-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.