फ़िल्में देखकर अपराध की दुनिया में रखा कदम व्यापारी पर चलाई थी Goli

फ़िल्में देखकर अपराधियों ने फ़िल्मी सीनों को असल ज़िंदगी में अपनाया और वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। कुछ ऐसा ही मामला एमपी के छतरपुर से सामने आया है। जहाँ पुलिस ने यूपी के व्यापारी पर जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया है। सभी आरोपी फ़िल्में देखकर वारदात को अंजाम दिया करते थे। बीते 5 दिसंबर को यूपी के बांदा के व्यापारी पर खजुराहो से शादी समारोह से लौटते समय तीन बाईक सवारों ने सड़क पर बाईक लगाकर लूटने की कोशिश में फॉर्च्यूनर कार पर गोली चला दी थी और दूसरे फायर से गोली व्यापारी मसन्दर सिंह के हाथ को चीरती हुई निकल गई थी। व्यापारी पर हमले की सूचना पर पुलिस ने टीम घटित कर आरोपियो की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस ने इस मामले के चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिसमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं। पकड़े गये आरोपियों ने घटना के पहले लूट सहित चार और भी वारदातें की थी। इनके पास से चार बंदूक ,कट्टे समेत कारतूस भी जप्त किये हैं। इसको लेकर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
13-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.