पति जबरन बनाना चाह रहा था पत्नी से संबंध गुस्से में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट STVN INDIA

 

पति ने जबरन पत्नी से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की कोशिश की तो गुस्से में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। हैरान करने वाला ये मामला टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र से सामने आया है। घटना रामनगर गांव से सामने आयी है। मामला करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रामनगर निवासी विनोद राजपूत ने पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी जिस पर दोनों में विवाद हुआ लेकिन कुछ समय बाद सुलह भी हो गयी। जब दोनों घर पर ही थे तभी रात के समय पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को धारदार चीज से काट दिया। घायल पति को उसके परिजन इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जब वह थोड़ा ठीक हुआ तो परिजनों ने जतारा थाने में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी।


By - Sudhir Mavai Tikamgarh (M.P.)
13-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.