पत्नी के रहते पति कर रहा था दूसरी शादी पत्नी ने कर दी दे दनादन || STVN INDIA ||

 

 

पत्नी के रहते पति कर रहा था दूसरी शादी पत्नी ने कर दी दे दनादन

पहली पत्नी के रहते हुए पति को दूसरी शादी करना काफी महंगा पड़ गया। वो दूसरी शादी करते हुए पकड़ा गया जिसके बाद उसकी पत्नी ने सबक सिखाते हुए जमकर धुनाई कर दी। हैरान करने वाला ये मामला बिहार के आरा शहर से सामने आया है। शादी के मंडप में दूसरी पत्नी के सामने ही पहली पत्नी और उसके परिजनों ने दूल्हा बने युवक को पीटा। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। यही नहीं शादी कराने वाले अगुआ के साथ भी हाथापाई की गई। ये घटना आरा के नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर की है। इस बवाल का बाद वहाँ अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ। दूल्हे के नाम बलिगांव निवासी सिरमन शर्मा बताया है। जो संदेश थाना के पांडूरा रामपुर की एक लड़की से पहली शादी के 8 साल बाद दूसरी शादी रचा रहा था। जब बाराती खाना खा रहे थे तभी पहली पत्नी अपने दो बच्चों के साथ आ पहुंची और सरेआम दूल्हे राजा की पिटाई करने लगी। पहली पत्नी अपने पति पर उसे उसके मायके छोड़ देने और चोरी छिपे शादी करने का आरोप लगा रही थी। इस हंगामे के बाद दुल्हन के परिवार वाले बेरंग वापस लौट गए।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
14-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.