बहन की शादी में भाई बनकर पहुंचे CRPF जवान || STVN INDIA ||

 

 

बहन की शादी में भाई बनकर पहुंचे CRPF जवान

शादी के वीडियो तो आपने कई देखे होंगे लेकिन ये वीडियो देखकर आपका सीना गर्व से चौंड़ा हो जाएगा। और शायद आप इमोशनल भी हो जाएँ। इसमें आपको कई सारे जवान नज़र आयेंगे। नज़ारा उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आयी हैं। दरअसल यह शादी है। बीते पांच अक्टूबर को कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान शैलेन्द्र प्रताप सिंह के बहन की। मीर मीरानपुर गांव के रहने वाले शैलेन्द्र की शहादत के बाद घर में यह पहला खुशी का मौका था। लेकिन हर आंख नम थी क्योंकि जिस बहन ज्योति की शादी थी उसका भाई साल भर पहले देश पर जान कुर्बान कर चुका था। लेकिन दुल्हन ज्योति और दूल्हा अजय सिंह चौहान समेत दोनों परिवार के लोग उस वक्त खुशी से झूम उठे जब सीआरपीएफ के जवान इस शादी में भाई की भूमिका में पहुंचे। ज्योति के भाई बने जवानों ने बहन की शादी के समय होने वाली हर रस्म को अंजाम दिया। तो वहां मौजूद सभी लोग भी देखते ही रह गए।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
14-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.