लापरवाही करने वाले अधिकारीयों पर गिरी गाज कलेक्टर ने रोका वेतन

 

एमपी के पन्ना में लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरी है। बता दें कि पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने जिले में बीते अक्टूबर महीने के अलग विभाग अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में निम्न गुणवत्ता पूर्वक शिकायतों का निराकरण करने और विभागीय ग्रेडिंग सी और डी हासिल करने पर आगामी आदेश तक संबंधित अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। जिसमें कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा पन्ना कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन 181 पर एल-1 अधिकारियों द्वारा लंबित शिकायतों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने के कारण 20 अधिकारियों पर 2 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।

 


By - sagar tv news
16-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.