बंदरों और कुत्तों में जबरदस्त Gang War बंदरों ने दर्जनों कुत्तों की जान ले ली || STVN INDIA ||

 

बंदरों और कुत्तों में जबरदस्त Gang War बंदरों ने दर्जनों कुत्तों की जान ले ली

अभी तक आपने बदमाशों की गैंगों के बीच में गैंग वार की घटनाएं देखी और सुनी होंगी। लेकिन एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। ये गैंगवार की घटना किसी और नहीं बल्कि बंदरों और कुत्तों के बीच में हुई है। घटना महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव की बताई जा रही है। बताया गया की यहां पिछले महीने कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को मार दिया था। इसके बाद से बंदरों ने बदला लेने कुत्तों के बच्चों को मारना शुरू कर दिया। जहाँ पिछले एक महीने में बंदरों ने करीब 250 कुत्तों को ऊंचाई से फेंककर मार डाला है। अब उन्होंने छोटे बच्चों पर भी हमला शुरू कर दिया है। महीने भर से बंदर आतंक मचाये हैं। उन्हें कुत्ते का कोई भी बच्चा नजर आने पर वह उसे उठा लेते हैं। और फिर किसी ऊंचाई वाली जगह से नीचे फेंक देते हैं। माजलगांव से करीब 10 किलोमीटर दूर लवूल गांव है। करीब पांच हजार आबादी वाले इस गांव में अब कुत्ते का कोई बच्चा नजर नहीं आता। हालाँकि वन विभाग से भी बंदरों को पकड़ने की शिकायत की गयी थी लेकिन विभाग उन्हें पकड़ने में नाकाम रहा। लेकिन जिसने भी ये गैंगवार की घटना देखी वो सोचने पर मजबूर हो गया।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
19-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.