6 मई को होगा लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान, इन दिग्गज नेताओ की होगी अग्नि परीक्षा


 

 

4563

 

लोकसभा चुनाव के चार चरण की वोटिंग के बाद अब पांचवे चरण की सीटों पर राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित बिहार की सीटों पर वोटिंग होगी. इस फेस में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गजों को अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा.

 


इन प्रदेशो की इन लोकसभा सीटों पर होगी 6 मई को वोटिंग

 

उत्तर प्रदेश (14)- धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा,फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा सीट पर वोट डाले जाएंगे. इन 14 सीटों के लिए 181 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

 

बिहार (5)- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीट हैं. इन चार सीटों पर कुल 82 उम्मीदवार मैदान में है.


झारखंड (4)- कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग सीट पर वोट डाले जाएंगे. इन चार सीटों पर कुल 61 उम्मीदवार मैदान में हैं.


राजस्थान (12)- श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर सीट है.

 

मध्य प्रदेश (7)- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल सीट है.

 

पश्चिम बंगाल (7)- बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग

 

जम्मू (2)- लद्दाख, अनंतनाग


By - sagar tv news

30-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.