प्रियंका गांधी के रोड शो से बढ़ा सियासी तापमान


 

 

4521

 

भीषण गर्मी के बीच प्रियंका गांधी का इंदौर में रोड शो से चुनावी तापमान बढ़ गया। आठ बार से इंदौर सीट पर हारते आ रहे कांग्रेसियों में एक अलग ही जोश देखने को मिला। साथ ही प्रियंका गांधी का जादू नेताओं और कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता पर भी खूब चला। रोड शो के ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई सभा के बाद नेताओं ने भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। नतीजतन कांग्रेस का रोड शो... हिट-शो में तब्दील हो गया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो कल शाम को हुआ। पंकज संघवी के समर्थन में यह रोड शो रखा गया। पहली बार इंदौर आई प्रियंका के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी। रोड शो के चलते पूरे मार्ग पर मंच लगाकर जहां भव्य स्वागत किया गया, वहीं भीड़ जुटाने में भी नेता पीछे नहीं रहे। इंदौर संसदीय सीट पर आठ बार से लगातार हार का मुंह देखते आ रही कांग्रेस में एक अलग ही जोश नजर आया। इसके साथ ही हर मंच पर कांग्रेसियों के साथ लोगों की भीड़ को देखकर प्रियंका और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रसन्नता जाहिर की, क्योंकि प्रियंका के रोड शो से ठीक एक दिन पहले दशहरा मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई थी।

मोदी की सभा के बाद प्रियंका के रोड शो से जहां कांग्रेस के पक्ष में महौल बना, वहीं उनके भाषण और भीड़ ने कांग्रेसियों में जोश भर दिया। राजमोहल्ला चौराहा स्थित भगतसिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू हुआ, जो कि जवाहर मार्ग से यशवंत रोड होते हुए राजबाड़ा पर समाप्त हुआ। यहां पर प्रियंका ने वाहन से ही संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कई कटाक्ष किए। उन्होंने जीएसटी, नोटबंदी, राफेल डील, बेरोजगारी, और आंतकवाद पर अपनी बात रखते हुए मोदी को घेरा। साथ ही अपने भाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधे। रोड शो के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सुरेश पचौरी, सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, रामेश्वर पटेल, संजय शुक्ला, आदि मौजूद थे। ट्रैफिक व्यवस्था बिगडऩे पर मांगी माफी रोड शो समाप्त होने के बाद प्रियंका ने इंदौर की जनता से माफी मांगी। उनका कहना था कि रोड शो के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी है। इससे इंदौर की जनता को थोड़ी तकलीफ हुई है। इसलिए मैं माफी मांगती हूं...। सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने जमकर ठहाके भी लगवाए। साथ ही कांग्रेस को जिताने की अपील की। शाम का समय होने के बावजूद गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा था, लेकिन प्रियंका को सुनने के लिए न तो कांग्रसियों का जोश कम हुआ और न ही उन्हें देखने पहुंची आम जनता का।


By - sagar tv news

14-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.