महिला SDM से कहासुनी, ABVP कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय में फूंक दिया दिग्विजय सिंह का पुतला


 

एमपी के गुना के कलेक्टर कार्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। ABVP कार्यकर्ता NEET परीक्षा पर बयानबाज़ी को लेकर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। ABVP के नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय के प्रतिबंधित क्षेत्र में दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर दिया.... ज़ब उन्हें रोका गया तो वे भड़क गए। विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने महिला SDM शिवानी पांडे के साथ बदसलूकी कर दी। SDM ने विद्यार्थी परिषद के नेताओं को सलाह दी थी कि कलेक्टर कार्यालय में हंगामा न करें। SDM क़ी सलाह का उल्टा असर हुआ.. देखते ही देखते कार्यकर्ता भड़क गए।

 

कार्यकर्ताओं ने SDM और पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। एक अन्य डिप्टी कलेक्टर ने नेताओं के सामने हाथ जोड़कर मामला शांत करने क़ी कोशिश क़ी। मामले ने तूल पकड़ लिया।सभी ABVP कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय के अंदर नारेबाज़ी करते हुए लॉबी में घुस गए। इस दौरान पुलिस ने विद्यार्थी परिषद के नेताओं को रोकने का प्रयास किया तो विवाद और ज्यादा बढ़ गया। ABVP के नेताओं ने पुलिस के साथ हाथपाई कर दी... मज़बूरन कलेक्टर सतेंद्र सिंह को अपनी मीटिंग छोड़कर ABVP नेताओं को समझाइश देने के लिए आना पड़ा। विद्यार्थी परिषद के नेता इस कदर नाराज थे कि उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के सामने ही धरना आंदोलन शुरू कर दिया।

 

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बिना अनुमति और सूचना के ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। कार्यालय में हँगामे और हाथापाई से कलेक्टर भी नाराज हो गए। ABVP के इस रवैये ने प्रशासन और पुलिस को परेशानी में डाल दिया। लगभग एक घंटे क़ी जद्दोजहद के बाद ABVP कार्यकर्ता धरने से उठे और ज्ञापन सौंपकर रवाना हो गए। कलेक्टर कार्यालय में हँगामे के बाद डीएम सतेन्द्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए ज्ञापनबाज़ी पर रोक लगा दी है। कलेक्टर ने कार्यालय में किसी भी तरह के ज्ञापन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है।


By - sagarttvnews

26-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.