ठेकेदार से 15 लाख मांगे और उपयंत्री राहुल मंडलोई 5 लाख रु.की घूस लेते पकड़े गए


 

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को जनपद पंचायत कसरावद के उपयंत्री को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। रोड बनाने वाले ठेकेदार से साढ़े 15 लाख रुपए रिश्वत देने की मांग कर रहा था। इस पर ठेकेदार ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। बुधवार को उपयंत्री राहुल मंडलोई को रिश्वत की पहली किस्त देने के लिए ठेकेदार ओमप्रकाश पाटीदार ने बुलाया। नोट की गड्डी जैसे ही रिश्वतखोर उपयंत्री ने हाथ में ली उसे दबोच लिया गया। लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय को ठेकेदार ने उपयंत्री के द्वारा रिश्वत के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी।

 

ओमप्रकाश के द्वारा कसरावद क्षेत्र में कई जगह सड़कों का निर्माण किया गया था। काम पूरा होने के बाद जनपद के उपयंत्री को काम पूरा होने का प्रमाण देने के बाद बिलों का भुगतान करना था। इस पर उपयंत्री अड़ गया कि करोड़ों रुपए का भुगतान किया जाना है। कम से कम 15 लाख 50 हजार रुपए कमीशन के रूप में देना होंगे। इससे कम रिश्वत वह लेने को तैयार नहीं था। एसपी ने इस पर जांच दल किया। डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में टीम को भेजा गया।

 
 
 

By - sagarttvnews

25-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.