खदान के अंदर कोयले में और फिर दो श्रमिकों के साथ हो गई बड़ी अनहोनी


एमपी के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत एसईसीएल उपक्रम के हसदेव क्षेत्र के राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया भूमिगत खदान में दो श्रमिकों की जान चली गई। घटना ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग के दौरान हुई, जब पत्थर गिरने से दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रमिकों के नाम लखन लाल स्वर्गीय चरकू और वॉलटर तिर्की पिता लजरस तिर्की हैं। घटना के समय वे झिरिया खदान के अंदर कोयले में ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग कर रहे थे।

 

सूत्रों के अनुसार, ब्लास्टिंग के करीब एक डेढ़ घंटे बाद यह घटना घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनलाल एवं वॉल्टर नामक सपोर्ट पर्सन झिरिया खदान के अंदर कोयले में ब्लास्टिंग के उपरांत ड्रेसिंग कर रहे थे,तभी ड्रेसिंग के दौरान एक श्रमिक के ऊपर छोटा पत्थर का टुकड़ा गिरा उस श्रमिक को सहयोग करने के लिए दूसरा श्रमिक उसके नजदीक पहुंचा तब एक बड़ा कोयले का टुकड़ा इन श्रमिकों के ऊपर गिरा। ब्लास्टिंग के करीब एक डेढ़ घंटे बाद श्रमिक कोयल की ब्लास्टिंग की ड्रेसिंग कर रहा था उसी दरमियान यह घटना घटी।

 

 

 

By - sagarttvnews

05-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.