सागौन तस्करों से मिली कई ट्रक लकड़ियां जानवरों की हड्डियां भी बरामद


 

 


एमपी के पन्ना में वन विभाग, पन्ना टाइगर रिजर्व, राजस्व और पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध सागौन तस्करों पर छापेमार कार्यवाही की गई। जिससे सागौन तस्करों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पन्ना जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व, उत्तर वन मंडल और दक्षिण वन मंडल अंतर्गत लगातार अवैध लकड़ी तस्करों के द्वारा बेशकीमती सागौन की लकड़ियां काटकर जंगलों का सफाया किया जा रहा था। कुछ दिन पहले ही अवैध सागौन तस्करों ने वन विभाग के तीन कर्मचारियों पर भी जानलेवा हमला किया था और जिसके बाद संयुक्त रुप से टीम ने सागौन तस्करों के घरों और दुकानों में जाकर छापामार कार्यवाही की। जिसमें कई ट्रक सागौन की लकड़ियां और जंगली जानवरों की हड्डियां, लकड़ी काटने वाली तीन मशीनें भी टीम ने जप्त की हैं। बताया जा रहा है कि नफीस खान, आदाब-आदाब, आशीष लाल मुकुंद कोरी, शहीद मोहम्मद और सफीक खान के घरों और दुकानों पर टीम के द्वारा यह कार्यवाही की गई है। पांचों जगहों से ये चीजें बरामद की गयी है। डीएफओ का कहना है कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और जंगली जानवरों की हड्डियों को फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा जिसके संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।-------


By - sagar tv news

27-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.