घरेलु गैस सिलेंडर में आग लगने से जल गया गृहस्थी का सामान


 

घर में चाय बना रहे एक व्यक्ति के साथ बडा हादसा होने से टल गया। लेकिन उसके घर में रखा सामान जरूर जलकर खाक हो गया और वह भी मामूली रूप से झुलस गया।

 

जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया। मामला सागर जिले के षाहगढ से सामने आया है।

 

बताया जा रहा है सुभास चंद्र बोस वार्ड में रहने वाला हीरालाल अहिरवार अपने घर में चाय बना रहा था, तभी गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने से आग ने विकराल रूप ले लिया और आग की ऊँची ऊँची लपटे उठने लगी, जिससे वह घबरा गया और अपने घर से निकलकर बाहर भागा और शाहगढ़ टी.आई. कृपाल मार्काे सहित फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।

 

मौके पर पहंुची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हो पाया, नही तो जन हानि हो सकती थी। हालांकि इस आग से घर का सामान जलकर गया और हीरालाल के शरीर के बाल भी झुलस गए। जिसे अस्पताल भिजवाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता रंजोर सिंह ने अपने पास से उसे सहायता राशि दी। 


By - sagarttvnews

10-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.