जमीन बंटवारे को लेकर सगे भाई ने किया भाई का मर्डर, पुलिस ने किया खुलासा


 

भिंड जिले के गोहद में एक व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई और उसके साले को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

 

मामले का खुलासा करते हुए भिंड एसपी मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि 15-16 अगस्त की रात भगवती प्रसाद शर्मा पर अज्ञात आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया था, जिससे उसकी जान चली गई थी।

 

इस मामले में फरियादी शिवराम शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपियों को तलाषने के लिए गोहद पुलिस और सायवर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

 

टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घर पर मौजूद परिजनो से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ही पुलिस को मृतक के भाई जमुना प्रसाद पर मर्डर की आशंका गहराई। क्यांेकि इन दोनों भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने रिश्ते के साले सहित अन्य दो के साथ जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफतार कर लिया और बाकी दो अन्य आरोपियों की तलाष की जा रही है।


By - sagarttvnews

21-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.