शिकार के दौरान साले के हाथ से चली बंदूक ने जीजा की ली जान


 

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम बाकड़ी में साले के हाथ से 12 बोर की बंदूक गल्ती से चल गई। जिससे मौके पर ही जीजा ने दम तोड दिया। सूचना मिलने पर नेपानगर थाने की टीम मौके पर पहुंची और डेड बाडी को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर लाया गया।

 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि बाकड़ी से करीब एक किमी अंदर जंगल में दो लोग शिकार के लिए गए थे। उनके पास 12 बोर की बंदुक थी। जो रिष्ते में जीजा साले थे। तेनसिंग अपने साले कमल के साथ रात में शिकार करने जंगल में गया था। दोनों पैदल जा रहे थे तभी साले कमल की बंदुक से गोली चली जो तेनसिंग को पीठ में लगी। इससे उसकी जान चली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। 


By - sagarttvnews

06-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.