बारिश का कहर: कच्चे मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की थमी सांसे


 

मध्य प्रदेश के धार जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने है। ग्राम दुकनी में कच्चे मकान की छत गिरने से पति पत्नी की जान चली गई।

 

वहीं कारम नदी के आसपास के 2 गांवों में कुछ लोग बाढ में फंसे है, सूचना मिलते ही धामनोद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य षुरू किया और उनको सुरक्षित बाहर निकाल कर घर छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि जिले में बारिश के चलते बरगी डैम सहित अन्य बांधों के गेट खोले जाने के बाद सरदार सरोवर बांध का पानी धर्मपुरी, मनावर, निसरपुर, ड़ही क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है।

 

निसरपुर क्षेत्र में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि निसरपुर क्षेत्र में सरदार सरोवर के बैक वॉटर डूब की जद में है। आशियाने डूबने से लोगों में आक्रोश है। इसे लेकर खंडवा बड़ौदा हाइवे पर चक्काजाम कर दिया गया। उनका कहना है कि कोई भी अधिकारी उन तक नहीं पहुंचा, उन्हें मदद नहीं दी गई, न ही अलर्ट जारी किया गया।

 

वहीं धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने एडवाइजरी की जारी कर लोगों से अपील की है कि परेशानी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें। वही, एसडीएम खतेडिया कुक्षी ने बताया कि बीती शाम से गांव में पानी भरना षुरू हो गया था। नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बारिश भी हो रही है। लगातार लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। प्रभावितों को स्कूल और धर्मशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। 


By - sagarttvnews

18-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.