कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चलाया ट्रैक्टर, BJP सरकार को घेरा


 

छतरपुर जिले पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कुछ अलग हटकर रही। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता अरुण यादव ने न केवल ट्रैक्टर चलाया, बल्कि बडी संख्या में किसान भी ट्रैक्टर लेकर यात्रा में षामिल हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोष दिखाया।

 

इस ट्रेक्टर रैली में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सीपी मित्तल, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड पैकेज में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार के चलते इन किसानों को सिंचाई के लिए हमेषा पानी की कमी बनी रही।

 

खाद बीज की कालाबाजारी और फसलों के सही दाम नहीं मिलने से उनमें भारी नाराजगी थी। इस बात के चलते बडी संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ यात्रा में शामिल हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ अपना खुला आक्रोश दिखाया। यहां तक कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने छतरपुर से बिजावर जाते समय किसानों के साथ लगभग 5 किमी तक ट्रैक्टर चलाया और भाजपा सरकार पर निषाना साधा। 


By - sagarttvnews

25-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.