KBC का वीडियो किया वायरल CM शिवराज को बताया घोषणा मशीन देखिये फैक्टचेक


 

शिवराज झूठी घोषणा मशीन !
KBC का वीडियो वायरल

KBC का वीडियो किया वायरल CM शिवराज को बताया घोषणा मशीन देखिये फैक्टचेक

KBC कौन बनेगा करोड़पति का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सागर जिले के खुरई निवासी भूपेंद्र चौधरी केबीसी में अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे हैं और सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस वीडियो से छेड़छाड़ कर वीडियो में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन बताते हुए सवाल पूछा जा रहा है। वीडियो सामने आते ही शासन-प्रशासन हरकत में आया और तत्काल वीडियो की जांच की। इस जांच में पाया गया की इस वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। प्रशासन ने इसे फर्जी बताया है। वीडियो पर एक्शन लिया जा रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर केबीसी का एक एडिट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें खुरई निवासी भूपेंद्र चौधरी से 20 हजार रुपए के लिए छटवां सवाल पूछा जा रहा है कि इनमें से किस मुख्यमंत्री को उनकी झूठी घोषणाओं के कारण घोषणा मशीन कहा जाता है? इस सवाल का जवाब भी बताया जा रहा है। लेकिन यह वीडियो फर्जी है। उक्त वीडियो केबीसी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 20 जनवरी 2023 को पोस्ट किया गया है। जिसे छेड़छाड़ कर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के इरादे से वारयल किया गया है।


By - sagartvnews

08-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.