सागर-दिवाली पर घर की साफ सफाई करते समय बुजुर्ग महिला साथ आखिर हुआ क्या...


 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के गढ़ौला जागीर गांव में दिवाली के पूर्व घर की साफ सफाई करते समय प्रेमरानी उर्फ बड़ी बाई अहिरवार की करंट लगने से महिला अचेत होकर गिर पड़ी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो जांच के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। महिला के परिजनों ने बताया कि दिवाली की साफ सफाई को लेकर महिला घर में झाडू लगा रही थी तभी झाड़ू तार से टकरा गई और महिला तार की चपेट में आ गई। महिला ने तार को अलग करने की कोशिश भी की लेकिन उसे करंट का तेज झटका लगा और वह बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

By - sagarttvnews

03-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.